{"_id":"574ddc814f1c1b02091092a5","slug":"8-shops-sutter-broken-in-jind-theft-shops-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े नकदी और सामान ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े नकदी और सामान ले गए चोर
जींद ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
शटर तोड़ लाखों चुराए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रेस्ट हाउस के पास सोमवार रात चोरों ने एक साथ आठ दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान संचालकों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार रात को रेस्ट हाउस के पास चोरों ने दुकान संचालक सत्येंद्र शर्मा, पोलू राम, महेंद्रपाल, राजेंद्र कुमार, नीतिन पाहवा, राजेंद्र जैन, मामन राम व रमेश जैन, सतेंद्र बुक डिपो के ताले तोड़कर वहां से 8700 रुपये की नकदी और एक बैग चोरी कर लिया। साथ ही गणेश बीज भंडार और पाहवा क्लाथ हाउस से तीन-तीन हजार रुपये तथा गौरव किरयाणा, चौधरी बीज भंडार, राजेंद्र बर्तन भंडार, जमीदारा करियाणा व रमेश बर्तन भंडार की सिक्के चोरी कर लिए। चोर शटर उखाड़कर दुकानों में घुसे और गल्लों में रखी राशि निकाल ली। चोर अपने साथ रॉड भी लेकर आए थे।
जिस दुकान के ताले नहीं टूटे, उनके शटर को रॉड से उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत लेकर अज्ञात लोगों पर चोरी का मामला दर्ज किया है। एक साथ आठ दुकानों के ताले टूटने पर दुकानदारों ने रोष जताया है और रात्रि को गश्त बढ़ाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्येंद्र शर्मा ने की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कमरों की फुटेज खंगाल रही है।