फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   8 shops sutter broken in jind, theft shops jind

चोरों ने आठ दुकानों के शटर उखाड़े नकदी और सामान ले गए चोर

Wed, 01 Jun 2016 12:18 AM IST
जींद ब्यूरो/ अमर उजाला
जींद ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 01 Jun 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
8 shops sutter broken in jind, theft shops jind
शटर तोड़ लाखों चुराए। - फोटो : amar ujala
शहर के रेस्ट हाउस के पास सोमवार रात चोरों ने एक साथ आठ दुकानों के शटर उखाड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना की सूचना पाकर डीएसपी हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दुकान संचालकों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोमवार रात को रेस्ट हाउस के पास चोरों ने दुकान संचालक सत्येंद्र शर्मा, पोलू राम, महेंद्रपाल, राजेंद्र कुमार, नीतिन पाहवा, राजेंद्र जैन, मामन राम व रमेश जैन, सतेंद्र बुक डिपो के ताले तोड़कर वहां से 8700 रुपये की नकदी और एक बैग चोरी कर लिया। साथ ही गणेश बीज भंडार और पाहवा क्लाथ हाउस से तीन-तीन हजार रुपये तथा गौरव किरयाणा, चौधरी बीज भंडार, राजेंद्र बर्तन भंडार, जमीदारा करियाणा व रमेश बर्तन भंडार की सिक्के चोरी कर लिए। चोर शटर उखाड़कर दुकानों में घुसे और गल्लों में रखी राशि निकाल ली। चोर अपने साथ रॉड भी लेकर आए थे।
विज्ञापन


जिस दुकान के ताले नहीं टूटे, उनके शटर को रॉड से उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत लेकर अज्ञात लोगों पर चोरी का मामला दर्ज किया है। एक साथ आठ दुकानों के ताले टूटने पर दुकानदारों ने रोष जताया है और रात्रि को गश्त बढ़ाने की मांग की है। चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने सत्येंद्र शर्मा ने की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed