फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आग से 25 एकड़ में गेहूं और 153 एकड़ में फाने जले

आग से 25 एकड़ में गेहूं और 153 एकड़ में फाने जले

Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
आग से 25 एकड़ में गेहूं और 153 एकड़ में फाने जले
नरवाना। शनिवार दोपहर पंजाब के गगोली गांव के खेतों में लगी आग ने देखते ही देखते जींद जिला के धनौरी व कैथल जिला के बरटा गांव के खेतों में गेहूं की फसल व फानों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और इससे नौ एकड़ गेहूं व करीब 153 एकड़ के फाने जल गए। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की सूचना क्षेत्र में काफी तेजी से फैल गई और लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तेज हवा के चलते तमाम प्रयास विफल रहे और आग काफी तेजी से बढ़ती रही। इससे किसानों की अकेली फसल नहीं जली, वे सपने भी जल गए, जो किसानों ने संजो रखे थे। मात्र छह मिनट लगी और लाचार व बेबस किसान कुछ कर भी नहीं सके। केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ी को फोन करते रहे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक किसान का सोना जल कर राख हो चुका था। शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों में आग से नौ एकड़ गेहू की फसल जलकर राख हो गई। पुलिस के अनुसार आग पंजाब के गांव गलोली में लगी थी जो तेज हवा के कारण हरियाणा के गांव धनौरी व बरटा गांव के खेतों में पहुंच गई।
विज्ञापन

इन गावों के किसानों को हुआ नुकसान
आग से धनौरी गांव निवासी जगसीर की छह एकड़ व रमेश की तीन एकड़ की काटी हुई गेहूं जल गई। इससे करीब 150 एकड़ के फाने भी जल गए। यह फाने किसानों ने तूड़ी बनवाने के लिए छोड़े थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंच गए थे। मैं भी मौके पर पहुंचा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से धनौरी व बरटा गांव के लोगों के करीब 150 एकड़ के फाने जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगत सिंह, डीएसपी, नरवाना।
धरोदी गांव में जली तीन एकड़ गेहूं की फसल
धरोदी गांव में किसान किताब सिंह की गेंहू की खड़ी फ सल में अचानक आग लगने से लगभग तीन एकड़ फ सल जल कर राख हो गई। दूसरी घटना में दनौदा कलां गांव के किसान रामनिवास की आग लगने के कारण दो एकड़ गेंहू की फ सल जल कर राख हो गई।
एक एकड़ में गेहूं और तीन एकड़ में फाने जले, मुआवजे की मांग
पिल्लूखेड़ा। शनिवार को भूराण गांव के साथ लगते खेतों में आग लगने से एक एकड़ गेहूं की फसल व साथ में बना नेट हाउस जल गया। किसान गुलाब सिंह नायक ने बताया कि उसने हाथ की कटाई करने के बाद गेहूं को एक जगह एकत्रित किया हुआ था कि दोपहर को अचानक रेलवे फाटक के पास से आग लगती हुई उसके खेतों में जा पहुंची। नेट हाउस के मालिक सोमदत्त शर्मा भूराण ने कहा कि उसने अनुदान लेकर यह नेट हाउस लगाया था। नेट हाउस में आग लगने से खीरों की बेल भी झुलस गई। पास के ही एक किसान सत्यनारायण के तीन एकड़ गेहूं के फाने भी जल कर राख हो गए। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।

चिंगारी से दस एकड़ में गेहूं की फसल जली
उचाना। घोघड़ियां गांव के पावर हाउस के पास किसान रामकुमार बूरा के खेतों में दोपहर को बिजली की चिंगारी से लगी आग लगने से दस एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आसपास के खेतों में किसानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी किसी अन्य स्थान पर आग बूझाने के लिए गई हुई थी। इसके चलते गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाई। रामकुमार ने बताया कि वह किसी काम से शहर गया हुआ था। गांव के ही अन्य किसान ने उसे फोन पर आग लगने की सूचना थी। जब वह खेत में पहुंचा तो उसकी दस एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed