फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ईंट भट्ठे से साढ़े चार लाख रुपये व सोलर पैनल व बैटरी चोरी

ईंट भट्ठे से साढ़े चार लाख रुपये व सोलर पैनल व बैटरी चोरी

Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे से साढ़े चार लाख रुपये व सोलर पैनल व बैटरी चोरी
ईंट भट्ठे से साढ़े चार लाख और सोलर पैनल, बैटरी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव बीबीपुर स्थित मैं साईं ईंट भट्ठे के ऑफिस में रखी साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और 70 हजार रुपये कीमत की सोलर पैनल व बैटरी चोरी हो गई। भट्ठा मालिक ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले छह मजदूरों पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने कहा कि वह गांव बीबीपुर में ईंट भट्ठा चलाता है। उसके पास उत्तरप्रदेश के जिला बदायूं के गांव पड़ौल निवासी मुकीम, गांव नदाल निवासी कामिल, नयाय जी, सतपाल तथा पड़ौल निवासी निसा तथा गांव कमपुरा निवासी महेंद्र काम करते थे। रात को जब वह घर आया तो सभी मजदूर ईंट भट्ठे पर ही थे। ईंट भट्ठे के ऑफिस की अलमारी में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। सुबह वह पैसे उसे किसी को देने थे। जब सुबह वह ईंट भट्ठे पर गया तो सभी मजदूर गायब थे। उसने ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखी साढ़े चार लाख रुपये की नकदी तथा ऑफिस के ऊपर लगे सोलर पैनल व बैटरी भी गायब मिले। उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि उसके पास काम करने वाले मजदूरों ने ही नकदी, सोलर पैनल व बैटरी चुराई है। पुलिस ने विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed