{"_id":"5b6743d24f1c1b572f8b86b2","slug":"71533494226-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी नहीं देने और शराब पीने से किया मना तो लाठी, डंडों व गंडासी से कर दिया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौसमी नहीं देने और शराब पीने से किया मना तो लाठी, डंडों व गंडासी से कर दिया हमला
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसमी नहीं देने, शराब पीने से मना करने पर लाठी, डंडों और गंडासी से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शनिवार शाम धरोदी गांव के चक्की चौक पर करीब दो दर्जन युवकों ने एक जूस विक्रेता पर लाठी, डंडों और गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। इससे दुकानदार दिनेश को सिर और हाथ पर काफी चोटें आई हैं। जब दिनेश के पिता जयपाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उक्त युवकों ने उसे भी मारा। पुलिस ने दिनेश ने बयान पर छह लोगों को नामजद और 20-25 के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि दिनेश गांव में जूस व किराना की दुकान चलाता है। शुक्रवार शाम मोहित, प्रवीण अन्य दिनेश की दुकान पर आए जो शराब पीए हुए थे। उन्होंने मौसमी मांगी और शराब पीने के लिए कहा। दुकानदार ने मौसमी नहीं होने और शराब पीने से इनकार किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे। उस समय दोनों देख लेने की धमकी देकर चले गए। शनिवार को वह दोनों करीब दो दर्जन युवकों को लेकर दुकान पर पहुंचे और डंडे, लाठी और गंडासी से हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर प्रवीण, राके, प्रवीण, संदीप, सोनू, रोबिन को नामजद करके 20-25 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि एक युवक से पूछताछ चल रही है।