फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का दुराचार कर बनाए फोटो

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का दुराचार कर बनाए फोटो

Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का दुराचार कर बनाए फोटो

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो बना लिए और उनको वायरल करने की धमकी दे एक साल तक देह व्यापार कराया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ पिलाने, दुराचार और धमकी देने का केस दर्ज किया है।

महिला थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह लगभग एक साल पहले अंबाला निवासी पिंकी ने उसको अपने पास बुला लिया। जहां पर पिंकी और उसके पति राजकुमार ने योजनाबद्ध तरीके से उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और पिला दिया। उसके बेहोश होने पर आरोपियों ने उसके साथ दुराचार कराया और अश्लील फोटो बना लिए। जब उसको होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत कार्य किया गया है। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी बार-बार फोटो वायरल करने की धमकी दे उसको देह व्यापार में धकेल दिया और लगभग एक साल तक उसको ब्लैकमेल करते रहे। जब वह उनकी हरकतों से तंग आ गई तो इसके बारे में परिवार के लोगों को बताया। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अंबाला निवासी राजकुमार, उसकी पत्नी पिंकी, राजन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ पिलाकर महिला का दुराचार कर बनाए फोटो
एक साल तक महिला को ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed