{"_id":"59593b934f1c1b1d4d8b4882","slug":"71499020179-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी आग, पिता-बेटी झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिसाव से लगी आग, पिता-बेटी झुलसे
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के विकास नगर में शनिवार रात को खाना बनाते समय लगी आग से पिता-बेटी झुलस गए। सिलेंडर में रिसाव होने के कारण रसोई में गैस फैल गई। आग से झुलसे पिता-बेटी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिवानी रोड स्थित विकास नगर निवासी अशोक और उसकी 14 वर्षीय बेटी अंजली घर पर थे। जब अंजली ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने का प्रयास किया तो इसी दौरान अचानक रसोई में आग लग गई और सिलेंडर ने भी आग पकड़ लिया। रसोई में फैली गैस में आग लगने से अशोक और उसकी बेटी अंजली झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग से झुलसी पिता-बेटी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया गया। चिकित्सकों ने पिता-बेटी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे में झुलसा अशोक ऑटो चालक है।
दोनों पीजीआई रोहतक रेफर