फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पकड़े युवक ने लगाए पुलिस ने टॉर्चर करने के आरोप

अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पकड़े युवक ने लगाए पुलिस ने टॉर्चर करने के आरोप

Thu, 27 Dec 2018 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पकड़े युवक ने लगाए पुलिस ने टॉर्चर करने के आरोप
अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में पकड़े युवक ने लगाए पुलिस पर टार्चर करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। पुलिस द्वारा फोन पर अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में पकड़े युवक ने पुलिस के खिलाफ एसएसपी जींद को शपथ पत्र दिया है। शपथ पत्र में आरोपी प्रवेश ने पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ ही अनावश्यक रूप से टार्चर करने व मामले में झूठा फंसाने की बात कही है। इस पर एसएसपी ने जींद हेड क्वार्टर डीएसपी पुष्पा खत्री को जांच सौंपी है। दरअसल अक्टूबर में गांव सिंघपुरा की एक महिला ने फोन पर अश्लील मेसेज भेजने की शिकायत की थी। इसके आरोप में गांव सिंघपुरा निवासी प्रवेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार उस वक्त प्रवेश ने पुलिस को 24 मई 2017 को अध्यापक शमशेर पर किए गए हमले में शामिल सभी लोगों के बारे में बताया। उसने कबूल किया था कि अध्यापक पर हमले के दौरान उसके साथ सुनील गहलावत, मनीष रत्ताखेड़ा, प्रदीप बिटानी, ललित बिटानी भी शामिल रहे थे। अब प्रवेश ने पुलिस के आरोपों को झुठलाते हुए एक शपथ पत्र देकर मामले में झूठा फंसाने के आरोप लगाए हैं।
बताते चलें कि 24 मई 2017 को गांव रत्ताखेड़ा में डीपी शमशेर सिंह सुबह करीब पौने 8 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल में ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह रत्ताखेड़ा मोड़ पर बनी पानी की डिग्गी के नजदीक पहुंचा, तो अचानक दो बाइक सवार युवक आए और उसकी बाइक को रुकवाकर उस पर हमला कर दिया। इसमें शमशेर बुरी तरह से घायल हो गया था। डीपी शमशेर ने अपने बयान में नायब तहसीलदार जयबीर रंगा, गांव बिटानी के अध्यापक मुकेश पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए थे। उसने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले नायब तहसीलदार की ट्रांसफर हो गई थी। इसका आरोप उन्होंने उस पर लगाया था। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर को रुकवाने के लिए उसने खुद भी प्रयास किए, लेकिन नायब तहसीलदार के कहने पर मुकेश व अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उस वक्त चौंकी इंचार्ज जयबीर ने घायल शमशेर की शिकायत पर नायब तहसीलदार जयबीर रंगा, अध्यापक मुकेश व 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद ही सच आएगा सामने
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें कौन दोषी है, इसके बारे में जांच के बाद ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed