फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पेड़ से टकराया बाइक सवार छात्र, मौत

पेड़ से टकराया बाइक सवार छात्र, मौत

Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराया बाइक सवार छात्र, मौत
जींद। शहर की शीतलपुरी कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसने अभी 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे। जो अपने दोस्त को छोड़ने के लिए दरियावाला गांव में गया हुआ था। रास्ते में आते वक्त बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय विवेक अपने एक साथी को गांव दरियावाला में बुलेट बाइक पर छोड़ने के लिए गया था। दोहपर को लगभग एक बजे जब वह अपने साथी को गांव में छोड़कर वापस आ रहा था तो दरियावाला गांव से कुछ आगे निकलते ही उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। विवेक के पिता राजेश ने बताया कि उसके बेटे ने अभी 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे। उसके पास दरियावाला का उसका साथी आया हुआ था। उसे छोड़ने के लिए विवेक गांव दरियावाला में गया हुआ था। वापस आते समय हादसा हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि विवेक राजेश का अकेला बेटा था। हालांकि विवेक की बड़ी बहन है, जो पढ़ाई कर रही है। ऐसे में परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed