फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   विश्वकर्मा कॉलोनी में घर में चारपाई पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

विश्वकर्मा कॉलोनी में घर में चारपाई पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

Sat, 27 Apr 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
विश्वकर्मा कॉलोनी में घर में चारपाई पर मिला बुजुर्ग महिला का शव
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी के एक घर से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का चारपाई पर पड़ा शव मिला है। शव की हालत देखने से लग रहा है कि महिला की मौत तीन से चार दिन हुई है। महिला की लूटपाट के इरादे से हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। महिला घर में अकेली रहती थी। उसके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा, उसके बाद ही पता चलेगा कि महिला की हत्या हुई है या उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी निवासी जनकराज ने पुलिस को सूचना देकर कहा कि उसकी मां 70 वर्षीय भरपाई का विश्वकर्मा कॉलोनी में उनके मकान में शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान की जांच की तो पूरे मकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा था तथा महिला का शव चारपाई पर पड़ा था। शव की हालत देखकर लगता था कि शव तीन से चार दिन पुराना है। शव की हालत बहुत ही खराब हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। महिला के बेटे जनकराज ने कहा कि उसकी मां विश्वकर्मा कॉलोनी में अकेली रहती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह कृष्णा कॉलोनी में रहता है तथा उसका एक भाई चंडीगढ़ रहता है। वह आज सुबह अपनी मां को फोन लगा रहा था। उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद शाम को लगभग साढ़े पांच बजे वह उसकी मां के मकान पर पहुंचा। उसकी मां का शव चारपाई पर पड़ा था। जनकराज ने कहा कि उसकी मां की हत्या की गई है और घर में लूटपाट हुई है। उसकी मां के गले व कानों के आभूषण गायब हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने जनकराज के बयान दर्ज नहीं किए हैं। जनकराज के बयानों के आधार पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed