{"_id":"5cbcb3f2bdec2214516f68a4","slug":"51555870706-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वस्त्र विक्रेता के घर से जेवर और 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वस्त्र विक्रेता के घर से जेवर और 50 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। स्थानीय दयाल बाग कॉलोनी के एक मकान से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार ने कहा कि उसकी मेन बाजार में कपड़े की दुकान है। सुबह वह दुकान के लिए घर से निकल गया। उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में अध्यापिका है जो रोजाना की तरह पढ़ाने के लिए स्कूल गई हुई थी, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। जब तीन बजे पत्नी और बच्चे घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। सुरेश कुमार ने कहा कि सूचना पाकर वह भी घर पहुंच गया। उसके मकान में सुबह 10 से दो बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
सुरेश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने अपना सामान चेक किया तो ढाई तोले की सोने की चेन, बालियां, 50 हजार रुपये और काफी मात्रा में कपड़े गायब मिले। सुरेश कुमार ने कहा कि एक-दो अन्य लॉकर का ताला चोरों से खुल नहीं पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तथा फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जांच अधिकारी एसआई राम सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस चोरों का पता लगा लेगी।