{"_id":"5c291cb4bdec2256bd3cf5d5","slug":"51546198196-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड।ारात में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड।ारात में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्ती की शादी में शामिल होने जा रहे चार दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। करनाल जिले के गांव कुरलाना से जींद के गुलकनी गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे चार युवकों की कार गांव रामराय के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। मरने वाले की दो वर्ष पहले ही रेलवे में नौकरी लगी थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के के शव गृह में रखवा दिया है। जहां पर सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पानीपत जिले के गांव मावटी निवासी 25 वर्षीय विक्की, सिवाहा गढ़ी निवासी रवि, मनाना गांव निवासी अजय व अंकित अपने दोस्त करनाल जिले के गांव कुरलाना निवासी रिंकू की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को दोपहर बाद अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर जींद के गांव गुलकनी आ रहे थे। पूरी बारात गांव गुलकनी पहुंच चुकी थी, लेकिन यह किसी कारणवश पीछे रह गए थे। जब यह शाम चार बजे रामराय गांव के पास पहुंचे तो अचानक इनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से इनको कार से निकाला और अन्य वाहन में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इनमें से रवि की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है, जबकि अजय और अंकित का उपचार नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
दो वर्ष पहले रेलवे में मिली थी नौकरी
गांव मावटी निवासी मृतक 25 वर्षीय विक्की की दो वर्ष पहले ही रेलवे में नौकरी लगी थी। नौकरी के बाद ही उसकी शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान बताया जा रहा है। विक्की की एक वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
खुशियां बदलीं मातम में
जिस हंसी-खुशी से सभी दोस्त अपने साथी रिंकू की शादी में शामिल होने आए थे, विक्की की मौत के बाद वह मातम में बदल गई। सभी दोस्तों ने सोचा भी नहीं था कि जिस शादी में वह शामिल होने जा रहे हैं वहां तक पहुंच ही नहीं पाएंगे। फिलहाल गाड़ी कैसे असंतुलित हुई इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।