फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झगड़ा

पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झगड़ा

Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सफीदों उपमंडल के गांव रोहढ़ में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष पर फायरिंग करने के आरोप लगे हैं। दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सफीदों पुलिस मामले की जांच में जुटी। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार गांव रोहढ़ निवासी मेजर सिंह ने पंचायती जमीन में अपना कूड़ा डाला हुआ है। मेजर सिंह इस जमीन पर काफी दिनों से अपना कूड़ा डाल रहा था। मंगलवार को मेजर सिंह ने यहां से अपना कूड़ा खेतों में भिजवा दिया। बुधवार सुबह गांव के ही निशान सिंह ने इस जमीन में कूड़ा डाल दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ते देख दोनों के परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें मेजर सिंह का लड़का कुलविंदर सिंह, सिंदर सिंह व दूसरे पक्ष से निशान सिंह की पत्नी लजिंदर कौर, गुरचरण सिंह व वीरेंद्र घायल हो गए। लजिंदर कौर के पांव में गोली लगी है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला महामंत्री पर गोली चलाने के आरोप
दूसरे पक्ष के निशान सिंह ने आरोप लगाया कि मेजर सिंह का लड़का जितेंद्र जोकि भाजपा का महामंत्री भी है, उसने गोली चला दी, जो उसकी पत्नी लजिंदर कौर के पांव में लगी, जबकि जितेंद्र ने गोली चलाने के आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान दर्ज होने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी
जांच अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि उन्हें गांव रोढ में झगड़े की सूचना मिली है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे, इसके बाद ही आगे कार्रवाई होगी। कुछ लोगों ने गांव में गोली चलने की बात भी कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed