फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अनाज मंडी में लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर लूटे 60 हजार

अनाज मंडी में लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर लूटे 60 हजार

Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर लूटे 60 हजार
अनाज मंडी में लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर लूटे 60 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शुक्रवार देर शाम शहर की पुरानी अनाज मंडी में तीन बाइक सवारों ने एक लोहे के व्यापारी पर गोली चला कर लगभग 60 हजार रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए। गोली व्यापारी की बाजू में लगी। जिसे लोगों द्वारा नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उपचार किया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार हरिराम कृष्ण चंद फर्मर् का मालिक धर्मवीर देर सायं दुकान बंद करके अपनी सेंट्रो कार में घर जा रहा था। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने कार रूकवा ली और धर्मवीर को कैश उनके हवाले करने के लिए कहा। धर्मवीर के मना करने पर लुटेरों ने व्यापारी पर दो गोलियां चला दी जिनमें से एक गोली उसके हाथ में लगी। लुटेरे धर्मवीर से 60 हजार रुपये की नकदी छीन कर ले गए। गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल धर्मवीर को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों ने शनिवार को शहर बंद करने का ऐलान कर दिया है। पूर्व प्रधान मंडी एसोसिएशन शशी कांत ने कहा कि व्यापारी रोष स्वरूप शनिवार को मंडी बंद रखेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
सूचना मिलते ही पूरे शहर व आस-पास नाके बंदी कर दी गई है। व्यापारी पर दो फायर किए गए है और 60 हजार रुपये लूटे गए है। तीन लुटेरे एक बुलेट बाइक पर सवार थे और व्यापारी को गोली बाए हाथ की बाजू में कोहनी के पास लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रावीश कुमार, शहर थाना प्रभारी।

फोटो कैप्शन
19जेएनडी 31 : मौके पर पड़ा गोली का खोल।
19जेएनडी 32: सेंट्रो कार का टूटा पड़ा शीशा।
19जेएनडी 33 : अस्पताल में उपचराधीन व्यापारी धर्मबीर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed