{"_id":"59e0f6f74f1c1bd9538b7434","slug":"41507915511-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव राजगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के पति और सास पर मारपीट करके प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव राजगढ़ निवासी कविता ने वीरवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई गांव किन्नर निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन कविता की दस साल पहले गांव राजगढ़ निवासी राजा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का उसका पति राजा व सास प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने पति राजा व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी रामकिशन ने बताया कि मृतका के पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।