{"_id":"5b7dafb942c79246435d6cbb","slug":"31534963641-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडकांस्टेबल समेत चार लोगों खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो संवर्धन के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेडकांस्टेबल समेत चार लोगों खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गो संवर्धन के तहत मामला दर्ज
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडकांस्टेबल समेत चार लोगों के खिलाफ हरियाणा गो वंश संरक्षण एवं गो संवर्धन के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भिवानी रोड स्थित गुप्ता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अदालत में इस्तगासा दायर कर तीन लोगों पर उसकी गाय चुराने, गाली-गलौच करने के आरोप लगाए। पुलिस ने अब अदालत के आदेश पर एक हेडकांस्टेबल समेत चार लोगों के खिलाफ हरियाणा गो वंश संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अदालत में दायर इस्तगासा में गुप्ता कॉलोनी निवासी बचनाराम ने कहा कि गुप्ता कॉलोनी निवासी जगदीश, शर्मा कॉलोनी निवासी दीपक व दर्शन उससे रंजिश रखते हैं। दो मई को आरोपियों ने उसके घर में रखी एक गाय को बेचने के लिए चोरी कर लिया। आरोपी उसकी गाय को गोकसी के लिए बेच रहे थे। बचना राम ने कहा कि जब उसे पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कॉलोनी वासियों की मदद से अपनी गाय को छुड़वा लिया। बचना राम ने कहा कि उसने इसकी शिकायत रोहतक रोड पुलिस चौकी को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो इसकी शिकायत एसएसपी को की। बचना राम ने आरोप लगाया कि रोहतक रोड पुलिस चौकी में कार्यरत हेडकांस्टेबल सुरेंद्र ने केस को कमजोर करने के लिए 107/151 के तहत चालान कर दिया और आरोपियों के साथ मिलकर राजीनामा के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उसने अदालत में इस्तगासा दायर किया। पुलिस ने अब अदालत के आदेश पर जगदीश, दीपक, दर्शन व हेडकांस्टेबल सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।