फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शराब ठेकेदार के ऑफिस से अलमारी में रखे 1

शराब ठेकेदार के ऑफिस से अलमारी में रखे 1

Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के ऑफिस से अलमारी में रखे 1
शराब ठेकेदार के ऑफिस से अलमारी में रखे 18 लाख रुपये गायब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रामराय निवासी शराब ठेकेदार सुभाष चंद्र के ऑफिस की अलमारी में रखे 18 लाख 14170 रुपये गायब हो गए। चोर इतना शातिर था कि जिस अलमारी को खुद सुभाष चंद्र ने लॉक किया था, वह लॉक ही मिली, लेकिन पैसे नहीं मिले। सुभाष ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भेजकर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए, लेकिन पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा।
गांव रामराय निवासी सुभाष चंद्र ने कहा कि उसकी शहर व आसपास के क्षेत्र में कई शराब ठेकों में हिस्सेदारी है। प्रतिदिन शराब ठेकों से आने वाली पेमेंट को वह बैंक में जमा करवा देता है। शनिवार व रविवार को बैंक बंद होने के कारण उसने विभिन्न ठेकों से आई पेमेंट व अन्य कुछ पेमेंट 18 लाख 14179 रुपये गोहाना रोड स्थित अपने कार्यालय में रखी अलमारी में रख दिए। सुभाष चंद्र ने कहा कि उसने खुद अलमारी को लॉक किया था। रात को ऑफिस में तीन कर्मचारी भी मौजूद थे। एक ऑफिस के अंदर सो रहा था जबकि दो छत पर सो रहे थे। सुभाष ने कहा कि सोमवार सुबह वह अपने चार-पांच ठेकेदारों के साथ ऑफिस में गया। उसने पेमेंट निकालने के लिए अलमारी का लॉक खोला, लेकिन अलमारी में पैसे नहीं मिले। सुभाष चंद्र ने कहा कि जैसे अलमारी पहले लॉक थी, उसी प्रकार लॉक मिली। पूरे ऑफिस की एक भी वस्तु इधर से उधर नहीं मिली। ऑफिस से केवल पैसे गायब मिले। सुभाष चंद्र ने अपने साथियों के साथ ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। उसने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस जल्द लगाएगी चोरों का पता
शराब ठेकेदार सुभाष चंद्र ने चोरी की सूचना दी है। उसके ऑफिस से 18 लाख 14170 रुपये गायब मिले हैं। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को भेजकर जांच करवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र खर्ब, सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed