फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला लेक्चरर से प्लाट दिलाने के बहाने ठगे 32 लाख रुपये

महिला लेक्चरर से प्लाट दिलाने के बहाने ठगे 32 लाख रुपये

Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला लेक्चरर से प्लाट दिलाने के बहाने ठगे 32 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सेक्टर-9 में एक अध्यापिका को प्लाट दिलाने का झांसा देकर उससे 32 लाख रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल ईक्कस में कार्यरत एवं अर्बन इस्टेट निवासी निपुनिका गुप्ता ने कहा कि चार साल पहले बुढ़ाखेड़ा निवासी अजीत सिंह बूरा, हरपाल बूरा, जींद के पटियाला चौक निवासी अनिल कुमार, संदीप, सतपाल व गुरुग्राम निवासी वीएस कला ने उसे जींद के सेक्टर-9 में 500 वर्ग गज का प्लाट दिलाने की बात कही। इसी एवज में उसने इन लोगों को 32 लाख रुपये दे दिए और प्लाट की रजिस्टरी करवाने को कहा। कुछ दिन आरोपी टाल मटोल करते रहे लेकिन प्लाट की रजिस्टरी नहीं करवाई । निपुनिका गुप्ता ने रजिस्टरी नहीं होने पर अपने पैसे मांगे तो इन लोगों ने पैसे नहीं दिए। गुप्ता ने कहा कि उसे न तो अपने 32 लाख रुपये मिले और न ही प्लाट। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed