फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फाइनेंस पर ली गाड़ी छीनने से आहत युवक ने की खुदकुशी

फाइनेंस पर ली गाड़ी छीनने से आहत युवक ने की खुदकुशी

Mon, 12 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस पर ली गाड़ी छीनने से आहत युवक ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
अर्बन एस्टेट में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें युवक ने फाइनेंस पर ली गई गाड़ी की समय पर किस्त नहीं भरने पर निजी बैंक कर्मियों द्वारा गाड़ी छीनकर बेइज्जत करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने सुसाइड नोट में बैंक कर्मियों के अलावा गोहाना में सीआईए स्टाफ में कार्यरत एक पुलिसकर्मी पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर बैंक व पुलिसकर्मी सहित चार को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
गांव सींसर निवासी नगेंद्र अर्बन एस्टेट में मकान किराये पर लेकर रहता था। नौ जून को नागेंद्र पत्नी नीलम को अपने दो बच्चों के साथ पिल्लूखेड़ा उसके मायक छोड़ आया था। 11 जून को नीलम ने अपने पति नागेंद्र से फोन पर बात करनी चाही तो उसने फोन नहीं उठाया। बार-बार फोन करने के बाद फोन नहीं उठाने पर उन्हीं के कमरे के दूसरी मंजिल पर रहने वाले कुलदीप के पास फोन किया। जब उसने खिड़की के अंदर से देखा तो नागेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। कुलदीप ने इसकी सूचना नागेंद्र की पत्नी नीलम को दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी पत्नी नीलम, साला विनोद कुमार, मृतक का पिता नसीब, भाई देवेंद्र मौके पर पहुंचे और अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर शव फंदे से उतारा। परिवार के लोगों ने उसके बेड पर एक डायरी देखी तो उसमें दो पेज का सुसाइड नोट लिखा हुआ था। सुसाइड नोट में नागेंद्र ने लिखा है कि उसने इंडसइंड बैंक से फाइनेंस करवाकर स्विफ्ट कार ली थी। कामकाज मंदा होने के कारण किस्त लेट हो गई। गाड़ी लेने के लिए बैंक में गारंटर के तौर पर गोहाना में सीआईए में तैनात गांव बोहतवाला निवासी संजू कमांडो को लिया हुआ था। नौ जून को उसको सफीदों बाईपास के निकट इंडसइंड बैंक का कर्मचारी ओमप्रकाश बूरा मिला और उससे उस समय ठीकठाक बात हुई। थोड़ी ही देर के बाद ओमप्रकाश बूरा ने गाड़ी की चाबी मांगी। उसने चाबी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ओमप्रकाश बूरा उसे पुलिसकर्मी संजू कमांडो के पोल्ट्री फार्म पर ले गया। वहां पुलिसकर्मी संजू कमांडो, गांव मनोहरपुर निवासी विकास पतजैंठा आ गए और उसको जींद ले आए। वे उसे एक होटल के अंदर ले गए और वहां पार्क में ले जाकर उससे गाड़ी की चाबी मांगी। उन्होंने कहा कि वे बहुत ताकतवर लोग हैं। अगर गाड़ी की चाबी नहीं दोगे तो उनके परिवार को उठा लेंगे। उनके साथ मौजूद तीन-चार युवकों ने उससे गाड़ी की चाबी छीन ली। गाड़ी में जो कागजात थे, उनको दूसरी गाड़ी में रख दिया और उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने उसको बेइज्जत किया जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। उसकी मौत के जिम्मेवार इंडसइंड बैंक कर्मचारी ओमप्रकाश बूरा, गांव बोहतवाला निवासी संजू कमांडो, गांव मनोहरपुर निवासी विकास पजेंठा, रविंद्र तथा दो अन्य युवक हैं। इनको कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।

सुसाइड नोट पर लिखा है तारीख और समय
मृतक नागेंद्र के कमरे के अंदर से मिली डायरी के आखिर में दो पेज का सुसाइड नोट लिखा हुआ है। इसके अंत में तिथि नौ जून और साढ़े नौ बजे रात का समय लिखा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि युवक नागेंद्र ने नौ जून की रात को ही आत्महत्या कर ली थी।

मृतक के भाई रविंद्र घणघस ने बताया कि उसके भाई को आरोपियों ने मानसिक रूप से परेशान किया है। एक दो किस्त लेट होने के बाद सरेआम मारपीट कर उससे गाड़ी छीन ली। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भाई ने आत्महत्या की है। उसका भाई पोल्ट्री फार्म की फीड की सप्लाई करता था। इससे पहले, वह दिल्ली में प्रॉपर्टी का कार्य करता था, लेकिन दो साल पहले ही वापस जींद आया था।

पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया नागेंद्र
मृतक के भाई रविंद्र ने बताया कि उसके भाई की लगभग 14 साल पहले शादी हुई थी। नागेंद्र को एक 12 साल का लड़का अप्रीत, छह वर्ष की लड़की दृष्टि है। गर्मियों की स्कूल की छुट्टी होने के कारण उसका भाई नागेंद्र बच्चों को उसके मामा के घर पर छोड़कर आया था।


जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गाड़ी छीनने से परेशान होकर नागेंद्र ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के आधार पर मृतक के साले की शिकायत पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पास मिला सुसाइड नोट, निजी बैंक कर्मी और एक पुलिसकर्मी पर लगाए बेइज्जत करने के आरोप
पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ किया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed