फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किसानों ने पावर हाउस में कर्मचारियों के साथ की मारपीट

किसानों ने पावर हाउस में कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Tue, 11 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने पावर हाउस में कर्मचारियों के साथ की मारपीट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
खेत में बिजली नहीं मिलने से परेशान गांव पाजूकलां के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शहर के 33 केवी पावर हाउस पर पहुंच गए। वहां ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट कर हंगामा कर दिया। झगड़े में गांव पाजूकलां के 11केवीएम ऐपी फीडर फोरमैन महेंद्र खेड़ा, एएलएम राजिंद्र और रत्नलाल घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। पुलिस ने एसडीओ कृष्ण कुमार की शिकायत पर गांव पाजूकलां के सरपंच पवन कुमार, दर्शन सिंह, मदन कुमार, सुभाष, अजमेर व जस्सा के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। इस घटना के बाद हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन सफीदों यूनिट के आह्वान पर सभी कर्मचारियों ने सफीदों सब-डिविजन पर धरना शुरू कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सरपंच पुलिस हिरासत से फरार
घटना में सरपंच का नाम आने पर सरपंच एसोसिएशन भी मामले में कूद पड़ी। जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र राणा ने दोनों पक्षों के बात कर मामले को सुलझाने की कोशिश की। वहीं मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की हिरासत में लिया गया सरपंच पवन मौका देख कर थाना से फरार हो गया। जिसे पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस गांव में सरपंच की तलाश के लिए पहुंची, लेकिन सरपंच हाथ नहीं आया। पुलिस ने आरोपियों में से अजमेर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तीन दिन से गहराया है बिजली संकट
ग्रामीणों का कहना है कि गांव पाजूकलां में पीछले तीन दिनों से बिजली नहीं आ रही है। आरोप है कि इसकी शिकायत को लेकर सोमवार को कुछ युवक लाठी डंडे लेकर बिजली निगम कार्यालय में पहुंच गए। बताया जाता है कि वहां उस वक्त एसडीओ नहीं मिल पाए, तो ग्रामीण फोरमैन महेंद्र खेड़ा से बात करने लगे। तभी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते गांव के लोगों ने महेंद्र खेड़ा के अलावा अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मामला बिगड़ते देख कर्मचारी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने घर में घुसकर बचाई जान
कर्मचारियों ने बताया कि कुछ गांव के लोगों ने उनका पीछा किया। उन्होंने पास के घरों में घुस कर जान बचाई। इस घटना में फोरमैन महेंद्र खेड़ा, एएलएम राजिंद्र व रत्नलाल घायल हो गए। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काम छोड़ धरना दे दिया। कर्मचारियों ने गांव के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कर्मचारी दोपहर दो बजे काम पर लौटे।

नए पावर हाउस को चालू करने के लिए लगे कट
फोरमैन महेंद्र खेड़ा ने बताया कि गांव खेड़ाखेमावती में लगाए गए 33 केवी पावर हाउस को चलाया जा रहा है। इस पावर हाउस पर लोड बदलने का कार्य किया जा रहा है। इससे कई गांवों की बिजली को बाधित रही।


जल्द होगी सरपंच की गिरफ्तारी
कर्मचारियों की मारपीट में आरोपी बना सरपंच पवन कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, लेकिन कुछ ही समय के बाद वह पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर थाना से रफूचक्कर हो गया। एसडीओ की शिकायत पर पाजूकलां सरपंच पवन कुमार, दर्शन सिंह, मदन कुमार, सुभाष, अजमेर व जस्सा के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। इसमें अजमेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरपंच की मामले में गिरफ्तारी नहीं डाली गई थी, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोहताश सिंह, सफीदों थाना प्रभारी
किसानों ने पावर हाउस में कर्मचारियों के साथ की मारपीट
तीन कर्मचारी घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed