फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लाइनमैन दस हजार की रिश्वत लेते काबू

लाइनमैन दस हजार की रिश्वत लेते काबू

Thu, 22 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैन दस हजार की रिश्वत लेते काबू

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। बिजली निगम कार्यालय में उचाना मंडी में मीटर लगाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लाइनमैन विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया। विजिलेंस को गांव सफाखेड़ी निवासी विकास श्योकंद ने दी शिकायत में बताया कि लाइनमैन अनिल उचाना मंडी में बिजली का मीटर लगाने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत पर विजिलेंस ने छापेमारी के लिए दल का गठन किया और पाउडर युक्त पांच नोट दो-दो हजार के दे दिए। विकास ने जैसे ही रिश्वत के पैसे लाइनमैन अनिल को दिए तभी टीम ने छापामारी की। उसके कब्जे से रिश्वत के लिए पैसे बरामद कर लिए। शिकायतकर्ता विकास सफा खेड़ी ने बताया कि उसे उचाना मंडी में बिजली का मीटर लगवाना था। इसको लेकर वह 10 दिनों से चक्कर काट रहा था लेकिन उसका मीटर लगाने की बजाए उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत विजिलेंस को की। 10 हजार रुपये देने के बाद विजिलेंस ने रिश्वत के साथ अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
10 हजार की रिश्वत लेते लाइन मैन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed