फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बदमाशों ने शराब ठेकेदार से मांगी दो लाख रुपये मंथली --ठेकेदार ने किया इंकार, बदमाशों ने चलाई गोलियां, ठेकेदार जखमी

बदमाशों ने शराब ठेकेदार से मांगी दो लाख रुपये मंथली --ठेकेदार ने किया इंकार, बदमाशों ने चलाई गोलियां, ठेकेदार जखमी

Wed, 03 Apr 2019 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने शराब ठेकेदार से मांगी दो लाख रुपये मंथली --ठेकेदार ने किया इंकार, बदमाशों ने चलाई गोलियां, ठेकेदार जखमी
इलाके में शराब ठेका खोला तो बदमाशों ने मंथली दो लाख रुपये मांगी चौथ, मना करने पर चलाईं गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शराब ठेकेदार से उनके इलाके में ठेका चलाने के लिए बदमाशों ने दो लाख रुपये महीना चौथ की मांगी की। बदमाशों को चौथ देने से मना करने पर मंगलवार सुबह बदमाशों ने ठेकेदार पर फायरिंग कर दी। ठेकेदार ने एक ड्रम के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई, लेकिन गोलियों के छर्रे उनके सिर में लग गए, जिससे वह घायल हो गए। मौके पर अन्य लोगों के आ जाने से बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर सात लोगों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
शराब ठेकेदार व सफीदों ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन गांव बागड़ू निवासी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने पिल्लूखेड़ा निवासी संदीप के साथ मिलकर सर्फाबाद एरिया के शराब ठेके लिए हुए हैं। यह ठेके छह करोड़ 86 लाख रुपये में छूटे हैं। इस पर नरेश पहलवान उर्फ बूचा व उसकी गैंग के लोग उससे ठेका चलाने के लिए दो लाख रुपये महीना चौथ मांगी। इससे पहले भी यह लोग उससे 14 लाख रुपये उधार ले चुके हैं, लेकिन अभी तक नहीं लौटाए हैं। अब उन्होंने मंथली चौथ मांगी तो उसने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी स्पेयर पार्ट की दुकान के बाहर बैठकर हुक्का पी रहा था। तभी तीन मोटरसाइकिलों और एक स्कॉर्पियो में आए लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वह एक ड्रम के पीछे छिप गया और खाली ड्रम को बदमाशों पर फेंक दिया। फायरिंग के दौरान गोली के छर्रे उसे लगे, जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देखकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम मनदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से गोली के दो खाली खोल मिले हैं। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर सर्फाबाद निवासी नरेश पहलवान उर्फ बूचा, सुरेश, पवन सैनी उर्फ मक्खी, अशोक हुड्डा, समालखा निवासी राजकुमार, खंदराई निवासी वीरेंद्र व नरेंद्र को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल ने की पुलिस सुरक्षा की मांग
घायल ठेकेदार अनिल ने पुलिस ने अपने व अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को लिखित मांग-पत्र भी भेजा गया। अनिल ने कहा कि बदमाशों द्वारा उस पर कभी भी हमला किया जा सकता है। इसलिए उसे दो सुरक्षा पुलिसकर्मी दिए जाएं, ताकि वह सुरक्षित रह सकें।
पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अजीत सिंह शेखावत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed