{"_id":"5b82f5a242c792466b461d33","slug":"191535309218-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोधर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोधर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना (जींद)। लोधर गांव में अपने समुदाय के लोगों से मिलने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतक के बेटे ने लोधर गांव में रह रहे अपने ही समुदाय के 11 लोगों पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को नामजद कर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में अलीपुरा निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसके समुदाय के कुछ लोग उचाना के लोधर गांव में रहते हैं। उसका पिता 55 वर्षीय गजे सिंह अपने समुदाय के लोगों से मिलने के लिए गांव लोधर गया हुआ था। इसी दौरान उसके समुदाय के लोगों ने उसे सूचना दी कि चौपाल की दीवार गिरने से उसके पिता गजे सिंह की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। शिकायतकर्ता नरेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत चौपाल की दीवार गिरने से नहीं हुई, बल्कि उसके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि लोधर गांव में रह रहे उसके समुदाय के लोगों के साथ उसके परिवार की रंजिश है। इसी के चलते लोधर निवासी बंसी, पिंडु, पवन, अमन, सुनील, बीरा, संदीप, सन्नी, विक्रम, अनूप तथा पतलु ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के बेटे नरेंद्र की शिकायत पर 11 लोगों को नामजद कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।