{"_id":"5abd35764f1c1bcd618b45d2","slug":"191522349430-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदार्थ खेड़ा गांव में प्लाट में उगा रखी थी अफीम की खेती बि","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पदार्थ खेड़ा गांव में प्लाट में उगा रखी थी अफीम की खेती बि
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अब तक जिला में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आए हैं, लेकिन अब यहां नशीले पदार्थों की खेती भी होने लगी है। पुलिस ने पदार्थ खेड़ा गांव में एक व्यक्ति द्वारा प्लाट में हरी सब्जियों के बीच अफीम की खेती करने का मामला पकड़ा है। प्लाट में छोटी सी क्यारी में अफीम की खेती कर की थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी को काबू कर लिया है।
गढ़ी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पदार्थ खेड़ा गांव निवासी चमकौर सिंह ने अपने घर के पास खाली प्लाट में अफीम की खेती की है। चमकौर सिंह नशीले पदार्थों का कारोबार भी करता है। पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार ओमप्रकाश, एक्साइज इंस्पेक्टर विकास कुमार को साथ लेकर चमकौर सिंह के प्लाट पर छापा मारा। इसमें पाया कि चमकौर सिंह ने अफीम के पौधे लगाए हुए हैं, जिनमें से कुछ तो सूखा रखे थे और कुछ पौधे लगे हुए हैं। टीम ने मौके से आठ किलो 500 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
पौधे से बनता है नशे का सामान
पुलिस के अनुसार अफीम के पूरे पौधे से नशा तैयार होता है। पौधे पर डोडा लगता है। इसको चीर कर इसका रस निकाला जाता है, जिससे अफीम बनता है। वहीं पौधे को सुखाकर पीसने पर यह चूरा पोस्त बन जाता है। चमकौर सिंह के प्लाट में मिले अफीम के पौधों के डोडे को भी चीरा गया है। इससे पुलिस को लगता है कि यहां अफीम बनाने का काम भी चलता रहा है।
विज्ञापन
नशे की खेती करने के आरोपी चमकौर सिंह को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। वहीं तरसेम को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब आरोपी से नशे का सामान लाने के बारे में पता करेगी।
महेंद्र सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी
दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस ने पदार्थ खेड़ा गांव निवासी तरसेम को भाखड़ा नहर के पास से दो किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।