{"_id":"594ffd654f1c1b9d448b4620","slug":"191498414437-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली निर्माण बीच में रुकवाया, पांच पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली निर्माण बीच में रुकवाया, पांच पर केस
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव खरैंटी में गली निर्माण के कार्य को बीच में ही रोकने पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खरैंटी की सरपंच सुनीता देवी ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में गली निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। गली निर्माण के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त गया था और उनकी मौजूदगी में गली का निर्माण शुरू किया गया। गली निर्माण के बीच गांव खरैंटी निवासी धर्मबीर अपने साथियों के साथ आया और गली के निर्माण को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गली निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद आरोपी नहीं माने। इसके कारण गली का निर्माण बीच में ही रुक गया। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर गांव खरैंटी निवासी धर्मबीर, सतबीर, जोरा, ईश्वर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।