फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना रोड पर दो गुटों में जमकर चले गंडास व लाठी-डंडे

नरवाना रोड पर दो गुटों में जमकर चले गंडास व लाठी-डंडे

Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
नरवाना रोड पर दो गुटों में जमकर चले गंडास व लाठी-डंडे
कार खरीद को लेकर दो पक्षों में चले हथियार और लाठी-डंडे, एक का हाथ कटा, चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना रोड पर अहिरका गांव के पास स्थित एक फार्म हाउस पर दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक युवक की बाजू पूरी तरह से कट कर अलग हुई बताई जा रही है। इनमें से दो का इलाज रोहतक पीजीआई चल रहा है, जबकि तीन को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इसमें किसी भी पक्ष द्वारा बयान दर्ज नहीं करवाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों में एक खरीदी गई कार को लेकर विवाद हुआ है।
पुलिस के अनुसार नरवाना रोड स्थित एक फार्म हाउस पर दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों तरफ से कई युवा आपस में उलझ गए। इसी बीच कुछ के हाथों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियार लेकर आए और हमला कर दिया। इसके बाद एक पक्ष के लोग एक धर्मकांटा के ऑफिस में घुस गए, यहां पर भी उनके पीछे विरोधी पक्ष ने तेजधार हथियारों से वार जारी रखे। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी फरार हो गए। हिसार के निजी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार वहां तीन लोगों को इलाज चल रहा है। इनमें विनोद की बाजू कटी हुई है और रणदीप व अनूप को चोटें आई हैं। सदर थाना के जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने कहा कि मामला देर शाम का है। उन्हें अभी-अभी सूचना मिली है। इसमें नरवाना रोड निवासी रणदीप, अनूप व विनोद एक पक्ष से घायल हुए हैं। विनोद की बाजू पूरी तरह से कट गई है। वहीं दूसरे पक्ष से सुधीर व अरविंद गंभीर रुप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए सीधा पीजीआई रोहतक ले जाया गया है। जांच अधिकारी भगवत दयाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी भी पक्ष से फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस पार्टी हिसार व रोहतक पीजीआई के लिए रवाना हुई है। इसमें ब्यान दर्ज होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लड़ाई किस कारण हुई तथा इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
कार को लेकर हुआ विवाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार एक पक्ष ने कुछ महीने पहले पुरानी कार खरीदी थी। दूसरे पक्ष का युवक कार दिलवाने में बिचौलिया था। आरोप है कि जो कार दिलवाई गई, वह खराब थी। इस पर कार वापस करने या कुछ पैसे वापस दिलवाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रह था। इसी दौरान जब एक पक्ष के लोग फार्म हाउस पर बैठे थे तो दूसरे पक्ष ने यहां पहुंचकर हमला कर दिया। इसके बाद दो घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में ले जाया गया और दो को रोहतक पीजीआई। एक घायल रणदीप को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसके साथ रणदीप को भी हिसार के निजी अस्पताल में ही ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed