{"_id":"5b4b93064f1c1b50748b5066","slug":"181531679494-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर पैसे हड़पने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर पैसे हड़पने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सीआईए की टीम ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल कर बैंक उपभोक्ताओं को चूना लगाने के आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को गुप्त सूचना के बाद हरियल चौक से काबू किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी निवासी महेंद्र गांव राजथल जिला हिसार के खिलाफ एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के पांच मामले जींद और नरवाना में दर्ज हैं। नरवाना सीआईए टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक जोकि एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने की वारदात को अंजाम देता है हरियल चौक पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने माना कि नरवाना व जींद में पांच लोगों के साथ एटीएम कार्ड बदल कर लगभग दो लाख की राशि हड़पी है।