फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हत्यारे युवकों को उम्रकैद व जुर्माना

हत्यारे युवकों को उम्रकैद व जुर्माना

Sat, 02 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
हत्यारे युवकों को उम्रकैद व जुर्माना
हत्या के दो आरोपियोें को उम्रकैद की सजा
विज्ञापन

जींद।
रोहतक रोड पर जिला जेल के पास नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में दो साल पहले दो कर्मचारियों की हत्या के मामले में दो युवकों को उम्रकैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि नहीं भरने की सूरत में छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अभियोग के अनुसार 20 नवंबर 2015 को शिव कालोनी निवासी प्रवीन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई प्रवेश तथा गांव खेमाखेड़ी निवासी अमित रोहतक रोड स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र में नौकरी करते थे। रात को काउंसलर प्रवेश कुमार केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती मरीजों के पास ही बैंड पर सो गया। अल सुबह नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कैथल जिला के खुराना गांव निवासी अमनदीप, अर्बन एस्टेट जींद निवासी आनंद, गांव इसराना निवासी प्रदीप और अन्य ने प्रवेश के सिर पर वार कर दिया। नीचे सो रहे दूसरे कर्मचारी गांव खेमाखेड़ी निवासी अमित ऊपर जाने लगा तो इसी दौरान हत्या करके युवक सीढ़ियों से नीचे उतर रहे चारों ने उसके सिर पर भी लोहे की रॉडों से हमला कर दिया। इसमें उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर गांव खुराना कैथल निवासी अमनदीप, अर्बन एस्टेट निवासी आनंद, इसराना निवासी प्रदीप को नामजद करके एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। अदालत ने मामले पर सुनवाई करते हुए इसराना निवासी प्रदीप और आनंद को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जबकि दूसरे आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed