{"_id":"5bf1adeebdec2204de7418ac","slug":"171542565358-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत चौटाला की रैली में आए कई लोगों के पर्स चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्यंत चौटाला की रैली में आए कई लोगों के पर्स चोरी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली में पर्स चोरी कर चोर ने पर्स में रखे एटीएम कोड को जानकर निकाले एक लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद में हुई दुष्यंत चौटाला की रैली के दौरान कई लोगों के पर्स चोरी हो गए। सोनीपत निवासी एक व्यक्ति के पर्स में चार एटीएम कार्ड थे, जिनमें से किसी व्यक्ति ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने दो लोगों की अलग-अलग शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन पुलिस थाना को दी शिकायत में सोनीपत निवासी रविंद्र प्रकाश ने कहा कि वह शनिवार को हुडा ग्राउंड में दुष्यंत चौटाला की रैली में आया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा तीन हजार रुपये थे। शाम को उसके मोबाइल पर उसके खाते से एक लाख रुपये निकालने का मैसेज भी आया। जब उसने बैंक में पता किया तो जानकारी मिली की चोरी हुए एटीएम कार्ड से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद रविंद्र प्रकाश ने अपने सभी एटीएम ब्लॉक करवा दिए। रविंद्र प्रकाश ने बताया कि उसके एटीएम का कोड भी उसी पर्स में एक कागज पर लिखा था, जिस कारण चोर उसके खाते से पैसे निकालने में कामयाब रहा।
इसी प्रकार हिसार जिले के कंवारी निवासी कुलबीर सिंह ने भी पुलिस को शिकायत देकर कहा कि हुडा ग्राउंड से उसका पर्स चोरी हो गया। उसके पर्स में एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा 4200 रुपये थे। उसने काफी तलाशा मगर पर्स नहीं मिला। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार जलालपुर कलां निवासी वीरेंद्र, जुलानी निवासी सुनील का भी रैली में भीड़ के दौरान पर्स चोरी हुआ है।