फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नगूरां गांव के सरकारी स्कूल में ओर गहराया शिक्षक का विवाद, गांव के लोगों ने प्राचार्य को दिया अल्टीमेटम

नगूरां गांव के सरकारी स्कूल में ओर गहराया शिक्षक का विवाद, गांव के लोगों ने प्राचार्य को दिया अल्टीमेटम

Mon, 10 Sep 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगूरां गांव के सरकारी स्कूल में ओर गहराया शिक्षक का विवाद, गांव के लोगों ने प्राचार्य को दिया अल्टीमेटम
शिक्षक स्कूल में आया तो होगी स्कूल पर तालाबंदी, प्राचार्य खंड शिक्षा अधिकारी को भेजा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की खींचतान का विवाद अब और अधिक गहरा गया है। इस मामले को लेकर चार दिन पहले जहां गांव की पंचायतों ने डीसी अमित खत्री सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी थी वहीं अब सोमवार को फिर से गांव की दोनों पंचायतों सहित, अन्य मौजिज लोगों ने स्कूल पहुंच कर आरोपी शिक्षक को तुरंत बदलने की मांग की।
इस मामले में सोमवार को स्कूल में पंचायत हुई। इसमें कला अध्यापक की बदली के मामले में शिकायत स्कूल प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। पंचायत ने स्कूल प्रशासन को चेताया कि अगर अध्यापक की बदली नहीं हुई तो गांव के लोग तालाबंदी जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। नगूरां गांव की दोनों पंचायतों ने स्कूल प्राचार्य कृष्ण रोहिला को सौंपी शिकायत में कहा कि गांव की पंचायत तथा स्थानीय शिक्षा समिति ने प्रशासन को कला अध्यापक संजय कुमार के स्थानांतरण की मांग की है। ऐसे में कला अध्यापक के यहां रहने से माहौल बिगड़ रहा है। इस अवसर पर सरपंच जसवंत, प्रधान धर्मपाल, प्रधान महाबीर तथा सरपंच शर्मिला, सतीश दलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन गांव में पहुंच कर किया माहौल खराब
ग्रामीणों ने प्राचार्य को दी शिकायत में कहा कि कला अध्यापक ने छुट्टी के दिन (रविवार को) गांव में पहुंचकर गांव के लोगों का माहौल खराब करने की कोशिश की। आरोप लगाया कि रात को आरोपी शिक्षक ने एक महिला कर्मचारी के पास रात को फोन किया है, जोकि गलत है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से उनका तबादला किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामले की शिकायत उनके पास पहुंची है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नगूरां तथा प्राचार्य कृष्ण रोहिला को नियुक्त किया है। जांच के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी।
बीपी राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed