फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना से प्रेमिका से मिलने आए युवक की धुनाई, पुलिस को दी अपहरण की सूचना

नरवाना से प्रेमिका से मिलने आए युवक की धुनाई, पुलिस को दी अपहरण की सूचना

Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
नरवाना से प्रेमिका से मिलने आए युवक की धुनाई, पुलिस को दी अपहरण की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। स्कीम नंबर पांच स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास दोपहर करीब एक बजे युवक के अपहरण की घटना ने पुलिस को चक्कर घिन्नी बना दिया। जांच में पता चला कि नरवाना का एक युवक स्कूल के पास ही पार्क में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और महिला के परिवार वालों ने उसकी धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला की शादी कई साल पहले नरवाना में हुई थी। इसके बाद उसका तलाक हो गया और महिला को दो बच्चे हैं। एक बच्चा महिला के साथ रहता है तो दूसरा उसके पूर्व पति के साथ। नरवाना में जहां महिला की शादी हुई थी, उसके पड़ोस के ही एक युवक के साथ उसे प्यार हो गया। सोमवार को युवक जींद आया और महिला को स्कीम नंबर छह स्थित पार्क में बुला लिया। पार्क के पास ही एक दुकान पर महिला का भाई काम करता है। उसे इसका पता चला तो उसने अपने साथियों को बुला कर अग्रसेन स्कूल के पास प्रेमी की पिटाई कर दी। इसी दौरान नरवाना निवासी युवक ने फोन कर पुलिस को अपहरण की सूचना दी। बाद में पता चला कि युवक अपने घर नरवाना में ही है। सूचना मिलते ही डीएसपी रामभज व महिला पीसीआर संतोष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार भी पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। बाद में मामले का पटाक्षेप हो गया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed