{"_id":"5d07d3c68ebc3e30bb0b2b61","slug":"1560794041130-jind-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का ऑटो से 30 हजार व सोने के जेवरात समेत पर्स गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला का ऑटो से 30 हजार व सोने के जेवरात समेत पर्स गायब
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। मायके गांधी नगर आई महिला का ऑटो में पर्स चोरी हो गया। पर्स में 30 हजार रुपये और दो सोने के कड़े थे। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपनी ससुराल से मायके गांधी नगर आई हुई है। शनिवार को सुबह वह अपनी भाभी के साथ बाजार जा रही थी। वह दोनों गोहाना रोड से ऑटो में बैठी थीं। इसके बाद रानी तालाब के आसपास से दो महिलाएं एक बच्चे के साथ ऑटो में बैठीं। महिला ने कहा कि उसने अपना पर्स अपने पास ही रखा हुआ था। जब वह ऑटो से उतरी तो पर्स गायब मिला। इससे पहले वह महिलाएं ऑटो में बैठकर आगे निकल गई। महिला ने कहा कि उसके पर्स में 30 हजार रुपये, दो सोने के कड़े थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।