{"_id":"5d03e7be8ebc3e1c7328516b","slug":"15605370113-jind-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी की रहने वाली युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक एक साल से युवती से दुष्कर्म कर रहा था। युवक ने युवती की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला थाना पुलिस को 10 जून को दी शिकायत में 27 वर्षीय युवती ने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद घर पर रही रहती है। एक वर्ष पहले गांव सुरबरा निवासी अंकुर नामक युवक के साथ उसकी फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी के संबंध में दोनों की फोन पर बातचीत होती रही। इसी बीच किसी तरह युवक ने युवती की वीडियो बना ली व फोटो खींच लिया। युवक ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि या तो वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए या फिर वह उसकी वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद युवक ने एक वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में युवती ने हिम्मत करके अपने परिजनों को यह बात बता दी। पुलिस ने अब युवती की शिकायत पर अंकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।