फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुनील की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुनील की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
सुनील की हत्या के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नरवाना। भाखड़ा नहर से सुनील की लाश मिलने के मामले में सदर थाना नरवाना पुलिस ने उसके चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सात जून को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में खरल गांव के परमजीत ने बताया कि पांच जून को उसका भतीजा सुनील अपने दोस्त सुरबरा के अजीत, सुमित, दनौदा के मनदीप, धरोदी के अजय पुत्र रणधीर, अजय पुत्र शमशेर व तारखा गांव के बिट्टू के साथ मोहलखेड़ा गांव में भाखड़ा नहर में नहाने गया था। उस समय सभी दोस्तों ने शराब पी रखी थी। जिन्होंने सुनील के हाथ बांधकर नहर में डुबोकर मार डाला। जब देर रात तक सुनील नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की मगर उसका पता नहीं चला। छह जून को परिजनों को सूचना मिली कि सुनील अपने दोस्तों के साथ नहर पर गया था। उन्होंने गोताखोर की मदद से नहर में तलाश करवाई तो सुनील का शव मिला। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर सुरबरा के अजीत, सुमित, दनौदा के मनदीप, धरोदी के अजय, अजय पुत्र शमशेर व तारखां के बिट्टू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को गांव दनौदा निवासी अजीत, सुमित, मनदीप व धरोदी निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed