फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   होटल में खाना खा रहे युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार

होटल में खाना खा रहे युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
होटल में खाना खा रहे युवक का अपहरण, तीन गिरफ्तार
उचाना। उचाना बस स्टैंड पर स्थित एक होटल में खाना खा रहे गांव घोघड़ियां निवासी युवक का कुछ अन्य युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक दुकान में ले गए और उससे एक लाख रुपये की मांग की। सूचना मिलने पर युवक का पिता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तीन युवकों को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव घोघड़ियां निवासी मंजीत ने कहा कि वह दोपहर को उचाना बस स्टैंड पर एक होटल में खाना खा रहा था। इसी समय गांव पालवां निवासी अजीत, सोनू, सुमित, मंजीत व सात अन्य युवकों ने उसका होटल से अपहरण कर लिया और एक मोबाइल शॉप में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की मांग की। मंजीत ने अपने पिता प्रेम को फोन करके एक लाख रुपये मंगवाये। प्रेम पैसे लेकर आने की बजाय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से अजीत, सोनू व सुमित को काबू कर लिया, बाकी आरोपी फरार हो गए। एसआई राज महेंद्र ने कहा कि पुलिस ने मंजीत की शिकायत पर अजीत, सोनू, सुमित व मनजीत को नामजद करते हुए सात अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed