फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पंक्चर हुई गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल

पंक्चर हुई गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल

Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंक्चर हुई गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन युवक गंभीर घायल
सफीदों। सफीदों-असंध मार्ग पर गुरुद्वारा सच्चा सौदा के पास किताबों से भरी एक गाड़ी अचानक पंक्चर हो गई। पंक्चर होने से गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकार गई। इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दीपक बुक्स कंपनी की गाड़ी करनाल से किताबों भरकर सप्लाई के लिए चली थी। जब यह गाड़ी सफीदों-असंध मार्ग पर गुरुद्वारा सच्चा सौदा का पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के टायर पंक्चर हो गया। पंक्चर होने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकरा गई। इस घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवक महावीर निवासी करनाल, अभिषेक निवासी करनाल व नितिन निवासी प्योंत जिला करनाल बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोग सफीदों के नागरिक अस्पताल में लाए जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीरावस्था को देखते उनको प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed