{"_id":"5ce6e1e7bdec22077268a88f","slug":"15586350343-jind-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दोस्तों ने लूट के बाद की थी वृद्धा की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दोस्तों ने लूट के बाद की थी वृद्धा की हत्या
विज्ञापन
जींद। विश्वकर्मा कॉलोनी में 70 वर्षीय वृद्धा की की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। वृद्धा की हत्या लूटपाट के बाद की गई थी। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने 27 दिन में मामले को हल कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या व लूटपाट की घटना को अंजाम देने में तीन युवक शामिल थे। एक युवक अभी भी फरार है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने माना की उन्होंने महिला के सिर में रॉड मारी थी। हत्या और लूटपाट करने के बाद वे फरार हो गए थे। पुलिस ने पकडे़ गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से हत्या के बाद लूटी गई बाली और कोका को बरामद करेगी।
जानकारी के लिए 26 अप्रैल को कृष्णा कॉलोनी निवासी जनकराज ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी 70 वर्षीय मां भरपाई का विश्वकर्मा कॉलोनी में शव पड़ा है। उसकी मां अकेली ही रहती थी। जनकराज ने कहा कि उसकी मां की हत्या करने के साथ लूटपाट हुई है। उसकी मां के गले व कानों के आभूषण गायब हैं। पुलिस ने जनकराज की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बाद में जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपी थी। डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले उन्होंने पता किया कि महिला के घर के आसपास कौन घूमता रहता था। इसमें विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय प्रमोद उर्फ शॉका, गुप्ता कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेश व रामराय गेट निवासी 32 वर्षीय देवेंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने जब इन लोगों पर नजर रखी तो उन्हें तीनों संदिग्ध लगे। इसके बाद परिजनों से इनकी शिनाख्त करवाई गई। पुलिस ने सुरेश व देवेंद्र को गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की तो दोनों ने भरपाई की हत्या व लूटपाट की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस तीसरे आरोपी प्रमोद उर्फ शॉका की तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
नशे की लत को पूरी करने के लिए दिया वारदात को अंजाम
पुलिस पूछताछ में सुरेश व देवेंद्र ने बताया कि वह स्मैक का नशा करते हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह ऐसे मकानों को निशाना बनाते हैं, जिनमें कोई नहीं रहता हो या फिर कोई बुजुर्ग व्यक्ति रहता हो। भरपाई भी अपने मकान में अकेली ही रहती थी। इसी का फायदा आरोपियों ने उठाया। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि सुरेश ने बुजुर्ग महिला को दीवार तथा चौखट पर बालों के बल खींचकर मारा था। इसके बाद प्रमोद उर्फ शॉका ने महिला के सिर में रॉड से वार किया था, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
15 साल से अपराध की दुनिया में है सुरेश
इस मामले में पकड़े गए सुरेश का लगभग 15 साल पुराना आपराधिक रिकार्ड है। वह इसी प्रकार मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सुरेश पर एक चौकीदार की हत्या का भी आरोप है। स्टेशन पर एक व्यक्ति से पैसे छीनने के आरोप में सुरेश तीन साल की सजा काट चुका है। पुलिस सुरेश का पूरा आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।