फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाभी के परिजनों की पिटाई से आहत युवक ने लगाया फंदा

भाभी के परिजनों की पिटाई से आहत युवक ने लगाया फंदा

Thu, 23 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाभी के परिजनों की पिटाई से आहत युवक ने लगाया फंदा
जींद। गांव थुआ में 20 वर्षीय युवक सन्नी ने वीरवार सुबह सात बजे अपने घर के ऊपर बने कमरे में छत वाले पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फंदा लगाने वाले युवक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की भाभी के तीन परिजनों को नामजद करते हुए दस अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव थुआ निवासी रिंकू ने कहा कि दो वर्ष पहले उसके चाचा के लड़के राजेश की दिल्ली में मौत हो गई थी। उसकी भाभी मीना गांव में रह रही थी। 12 दिन पहले उसकी भाभी मीना ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को जब उसकी भाभी की तेरहवीं थी तो उसकी भाभी के परिजनों ने आकर उसके परिजनों की पिटाई कर दी। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत कर दी। इससे आहत होकर उसके छोटे भाई 20 वर्षीय सन्नी ने वीरवार सुबह सात बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आठ बजे तक सन्नी खाना खाने नीचे नहीं आया तो परिजनों को पता चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अलेवा पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में रिंकू ने कहा कि उसकी भाभी के परिजनों टोहाना की इंदिरा कॉलोनी निवासी भरत, सुभाष, कृष्ण ने उसके परिवार पर बुधवार को हमला किया था। इस हमले से सन्नी बहुत ही आहत था। इसी कारण उसने फांसी लगाई है। पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर उसकी भाभी मीना के मायके पक्ष के लोगों टोहाना निवासी भरत, सुभाष, कृष्ण को नामजद करते हुए दस अन्य महिला पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

किठाना गांव में पंक्चर बनाने की दुकान चलाता था सन्नी
फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाला युवक सन्नी अविवाहित था। वह कैथल जिले के कस्बे किठाना में पंक्चर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। सन्नी ने अभी तक शादी इसलिए नहीं की थी कि जब तक अच्छा काम नहीं मिलता तब तक शादी नहीं करूंगा। अब वह अच्छा कमाने लग गया था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने दी है पुलिस को शिकायत
इससे पहले बुधवार को ही महिला के परिजनों ने नगूरां चौकी में पुलिस को शिकायत देकर मीना की हत्या का आरोप लगाया था। इस में परिजनों ने सन्नी व उसके परिजनों पर आरोप लगाए थे। वीरवार सुबह सन्नी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed