{"_id":"5c76d8b7bdec225567681117","slug":"151551292599-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिना गांव में मजदूर को घर से फोन कर बुलाकर गोली मारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनिना गांव में मजदूर को घर से फोन कर बुलाकर गोली मारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर को घर से बुलाकर गोली मारने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। फोन कर गांव किनाना के मजदूर को 16 जनवरी को गोली मारने के दूसरे आरोपी गांव रामराय खेड़ा निवासी रामबीर को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस को 16 जनवरी को गांव किनाना निवासी मदनलाल ने शिकायत दी थी कि उसके भाई राजबीर को फोन करके गांव रामराय खेड़ा निवासी ओमप्रकाश, अजय, रामबीर, ओमप्रकाश के भांजे व गांव रामराय निवासी अनिल, आशीष, रविंद्र, सुनील ने गोली मारी है। पुलिस ने सभी को नामजद करते हुए 8-10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसी दिन एक हमलावर गांव रामराय निवासी अनिल को ग्रामीणों ने मौके से ही पकड़ लिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी रामबीर को भी काबू कर लिया है। डीएसपी आदर्शदीप ने कहा जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।