{"_id":"5c4226fabdec22736e4eb763","slug":"151547839226-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी ट्रैवलर बस की ट्रक से हुई टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी ट्रैवलर बस की ट्रक से हुई टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइवर को आई झपकी, बारातियों से भरी बस ट्रक से टकराई, 10 गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बारातियों से भरी बस को पानीपत से लेकर लौट रहे ड्राइवर को झपकी आने से बस सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर हांसी निवासी सुरेंद्र समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। शहर के बाईपास पर गांव रामपुरा के पास शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में घायल लोगों को राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद हांसी शहर के वार्ड नंबर एक निवासी 50 वर्षीय निर्मला, 25 वर्षीय मीनू, 30 वर्षीय मंजू, 30 वर्षीय मानसी, 25 वर्षीय गौरव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं शहर के एक निजी अस्पताल लाई गई 24 वर्षीय दिव्या, 38 वर्षीय सुनीता, 60 वर्षीय रामानंद को भी पीजीआई रोहतक रेफर किया दिया गया है।
घायल गौरव ने बताया कि उसके चचेरे भाई नीतीश की वीरवार रात्रि पानीपत के एक पैलेस में शादी थी। रात को शादी में शामिल होने के बाद सुबह सफीदों बाईपास होते हुए वापस हांसी जा रहे थे। जब वे बाईपास पर स्थित नहर पुल के पास पहुंचे तो बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 13 बारातियों में से दस गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरव ने बताया कि वह सबसे पीछे बैठा हुआ था। उसेे यह नहीं पता की घटना आखिर कैसे हुई। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक अंशुल के अनुसार गुलशन, सुरेंद्र व मीनू के पैर में फ्रैक्चर है।