{"_id":"5b3a76294f1c1b1c5c8b460f","slug":"151530557993-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांझ कलां में रात को युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांझ कलां में रात को युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। समीपवर्ती गांव झांझ कलां में शादीशुदा युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के नाना की शिकायत पर पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके मायका पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव झांझ कलां निवासी प्रेम सिंह ने कहा कि उसने अपनी बेटी के लड़के गांव खिड़वाल निवासी दीपक को कई वर्ष पहले गोद लिया था। दीपक उसके पास झांझ कलां में ही रहता था। यहीं उसने दीपक की शादी 2011 में करनाल निवासी गीता के साथ की थी। प्रेम सिंह ने कहा कि शादी के बाद से दीपक व उसकी पत्नी गीता के बीच में कहासुनी होती रहती थी। काफी दिन पहले गीता अपने मायका करनाल में चली गई। 20 जून को दीपक गीता को लेने करनाल गया था। करनाल में गीता के घर पर उसके भाई बबलू, पिता वेदपाल, साढू व साली ने मिलकर दीपक के साथ मारपीट की और गीता ने उसके साथ आने से मना कर दिया। इसके बाद से दीपक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रेम सिंह ने कहा कि रविवार शाम को वह बाहर काम से चला और दीपक घर पर अकेला ही था। उसने रात को अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों से ही उसे सूचना मिली। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि दीपक को उसके ससुरालजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत के आधार पर करनाल निवासी गीता, ससुर वेदप्रकाश, साला बबलू, साली व साढू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।