फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पैसे के लेनदेन के मामले में व्यक्ति को पिलाया कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ

पैसे के लेनदेन के मामले में व्यक्ति को पिलाया कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ

Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन के मामले में व्यक्ति को पिलाया कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव छात्तर में पैसे के लेनेदेन के मामले में एक व्यक्ति को गांव के ही कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे व्यक्ति बेहोश हो गया। दो दिन बाद उसे होश आने पर पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव छात्तर निवासी भीम सिंह ने शिकायत दी कि गांव का रामेश्वर परिवार और वे किसी फर्म में पार्टनर थे और 60 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उनमें झगड़ा चल रहा था। वीरवार को वह गांव के मंदिर में जा रहा था। उसी समय रामेश्वर के बेटे जोरा, लीला व रामेश्वर की पत्नी, जयवीर व लीलू ने उसको घर बुला लिया। बातों ही बातों में इन लोगों ने उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। भीम सिंह ने कहा कि इससे उसको नशा हो गया और वह बेहोश हो गया। इसके दो बाद ही उसे होश आया है। उसने अंदेशा जताया कि कोल्ड ड्रिंक में कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है। जांच अधिकारी एएसआई सूबे सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed