{"_id":"5935ad864f1c1b14388b4618","slug":"1496690068218-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर गाड़ी से निकाले 18 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर गाड़ी से निकाले 18 हजार
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। शहर के पटियाला चौक पर गाड़ी सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति की गाड़ी से 18 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने गाड़ी चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव दुपड़ी असंध निवासी विकास ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी गाड़ी से किसी यात्री को रेलवे जंक्शन पर छोड़ने के लिए आए हुए थे। जब वह वापस आ रहा था तो पटियाला चौक पर उसकी गाड़ी के आगे किसी दूसरी गाड़ी को खड़ा कर दिया। जैसे ही उसकी गाड़ी रुकी तो दो युवक उसकी गाड़ी में सवार हो गए और जबरदस्ती उसको बरवाला रोड पर ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वह बच निकलने में कामयाब हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी से 18 हजार रुपये निकाल लिये। बाद में पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा तो गाड़ी तो वहीं पर खड़ी थी, लेकिन पैसे गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
मारपीट कर गाड़ी से निकाले 18 हजार
मारपीट कर गाड़ी से निकाले 18 हजार