{"_id":"5c76d7b1bdec222ee073862e","slug":"141551292337-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मजदूर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गतौली गांव के जलघर के पास से मिला मजदूर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। क्षेत्र के गांव गतौली में जलघर के पास गांव के ही 40 वर्षीय राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों ने एक शव को पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह ग्रामीणों से सूचना दी कि गांव के जलघर के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि यह शव गतौली गांव निवासी सुरेश का है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और फिलहाल अनूपगढ़ गांव में रह रहा था। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश के भाई सत्यवान ने कहा कि सुरेश मंगलवार शाम को अनूपगढ़ गांव से छुट्टी कर आया था। उसके शव के पास जलघर से पानी सप्लाई के वाल्व खोलने की चाबी भी पड़ी है। उन्हें शक है कि किसी ने इसी चाबी से वार कर सुरेश की हत्या की है। उन्होंने बताया कि शव के पास एक हेलमेट व एक टोपी भी पड़ी है। टोपी पर पेंट के निशान हैं, जिससे लग रहा है कि यह टोपी किसी पेंटर की हो सकती है। इन लोगों ने कहा कि सुरेश मंगलवार को पेंट करने वाले दो मिस्त्रियों के साथ था और उनके साथ ही अनूपगढ़ से गांव लौटा था। गतौली चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि सुरेश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा करीब 15 व छोटा बेटा करीब 12 साल का है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी किसी के साथ कोई दुशमनी नहीं थी। सुरेश की हत्या क्यों की गई, पुलिस को इसका पता लगाना चाहिए।