फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जोगेंद्र नगर के मकान से जेवरात समेत 38 हजार रुपये की नकदी चोरी

जोगेंद्र नगर के मकान से जेवरात समेत 38 हजार रुपये की नकदी चोरी

Mon, 31 Dec 2018 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जोगेंद्र नगर के मकान से जेवरात समेत 38 हजार रुपये की नकदी चोरी
जोगेंद्र नगर के मकान से जेवरात समेत 38 हजार रुपये की नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ठंड बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। रविवार रात को जोगेंद्र नगर के एक मकान से चोरों ने हजारों रुपये के जेवर और 38 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

जसबीर सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। दो दिन बाद लौटा तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने अंदर जाकर सामान चेक किया तो लगभग डेढ़ तोले सोने के जेवरात और 38 हजार गायब मिले। जसबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इससे पहले शीतलपुरी कॉलोनी निवासी एक मकान से हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी हो गई थी। इससे पहले अमरहेड़ी गांव के पास स्थित एक दुकान से काफी सामान चोरी हो गया। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ा दी है। चोरों को काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed