फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिस्तौल के बल पर संत सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटी नगदी और अंगूठी

पिस्तौल के बल पर संत सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटी नगदी और अंगूठी

Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर संत सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटी नगदी और अंगूठी
संत सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर लूटी 15 हजार नगदी और अंगूठी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। रविवार को हमीरगढ़ रोड स्थित अहेलिया मंदिर में करीब एक दर्जन बदमाशों घुसकर संत सहित तीन लोगों को बंधकर बनाकर पिस्तौल के बल पर नगदी और सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाश अपने चेहरों पर कपड़ा बांधे हुए थे। शहर पुलिस ने संत के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। रविवार रात एक दर्जन बदमाश मंदिर की चहारदीवारी फांद कर घुसे और मंदिर के पीछे बने कमरे में सो रहे मंदिर के संत ओम प्रकाश पुरी, उनके सेवक सोनू पुत्र रणवीर निवासी गांव हजवाना जिला कैथल व भरथा पुत्र जाती निवासी दनौदा कलां को बंधक बनाकर 15 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही संत ने लूट की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।

पुलिस जांच अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि बदमाश मंदिर के पीछे बने कमरे में घुसे और डरा-धमकाकर लूट की। जानकारी के लिए अहेलिया शिव मंदिर की काफी मान्यता है और सावन में यहां हजारों कांवड़िये शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed