फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो दिन पूर्व इंदिरा कॉलोनी में गोली चलाने के मामले में नप कापूर्व उपप्रधान व उसका साथी गिरफ्तार

दो दिन पूर्व इंदिरा कॉलोनी में गोली चलाने के मामले में नप कापूर्व उपप्रधान व उसका साथी गिरफ्तार

Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पूर्व इंदिरा कॉलोनी में गोली चलाने के मामले में नप कापूर्व उपप्रधान व उसका साथी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। पैसे के लेन-देने को लेकर सोमवार शाम को नरवाना की इंदिरा कॉलोनी के निकट रंजिशन चलाई गोली के मामले में पुलिस ने नप के पूर्व उपप्रधान को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, पुलिस ने 11 बकरियां मारे जाने पर विजय को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।

गौरतलब है सोमवार को दो गुटों के लोगों मेें गोलियां चली थीं। इस घटनाक्रम में कार की चपेट में आने से सुनील काला की 11 बकरियों की मौत हो गई थी। पूर्व पार्षद विजय के ड्राइवर इंदिरा कॉलोनी के संजय ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोमवार सुबह उसे एक व्यक्ति खादी चौक से बुलाकर लाया और जबरदस्ती वरना गाड़ी में बैठाया। गाड़ी में नप का पूर्व उपप्रधान कृष्ण मोर असलाह लिए बैठा था। आरोपी उसे बेलरखा में घुमाते रहे। बाद में राजू के मकान में ले जाकर उसे फोन करके विजय को बुलाने का दबाव बनाया। आरोप है कि उसने फोन से विजय से बात की और उसे नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचने को कहा। इस दौरान असलाह दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। उसका अपहरण करके साथ ले गए। जब विजय की गाड़ी मंदिर के पास देखी तो उसने बताया कि यह विजय की गाड़ी है। कृष्ण ने विजय की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक दी और उसके पीछे एक ओर गाड़ी आकर खड़ी हो गई और कृष्ण मोर ने विजय पर जान से मारने की नियत से फायर किया। विजय गाड़ी लेकर भाग गया। कृष्ण ने विजय का पीछा किया जिस कारण 11 बकरियां मर गईं। शहर पुलिस ने संजय के बयान पर मामला नप के पूर्व उपप्रधान कृष्ण सहित 3-4 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। नरवाना के शहर थाना प्रभारी राविश कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण और उसके साथी महेश को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed