{"_id":"59cd371c4f1c1b9c538b4d66","slug":"141506621212-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़पे 97 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हड़पे 97 हजार
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर हड़पे 97 हजार
जींद। गांव उचाना खुर्द में मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लगभग 97 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उचाना खुर्द निवासी जय भगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पूर्व उसका संपर्क राहुल अवस्थी व उसके साथियों से हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी मोबाइल टावर लगाती है और टावर के लिए उचाना खुर्द में लोकेशन देख रही है। जयभगवान द्वारा लोकेशन दिखाए जाने पर कंपनी के नुमाइंदों ने जगह को फाइनल कर दिया। साथ ही अच्छे खासा किराया तथा एक आदमी को रोजगार की बात कही। गारंटी के तौर पर विभिन्न किस्तों में उससे 96 हजार 700 रुपये ले लिए और कुछ समय के बाद टावर लगवाने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके काफी समय बीत जाने के बाद भी टावर नहीं लगवाया। जब उसने राशि वापस मांगी तो राशि लौटाने से भी मना कर दिया। जयभगवान की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने राहुल अवस्थी कंपनी, राजबीर सिंह और राजीव शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।