{"_id":"5ce0488bbdec22078d32f758","slug":"131558202507-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध निकालकर घर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दूध निकालकर घर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलेवा। चुहड़पुर गांव में सड़क पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पति के ब्यान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए ब्यान में चुहड़पुर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पत्नी राजबाला के साथ भैंसों का दूध निकालकर घर जा रहा था। पत्नी आगे चलते हुए सड़क पार करने लगी तो जींद की तरफ से तेज गति से आए ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक पत्नी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला के पति के ब्यान दर्ज करवा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।