फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, नागरिक अस्पताल में हुई मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, नागरिक अस्पताल में हुई मौत

Mon, 31 Dec 2018 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, नागरिक अस्पताल में हुई मौत
जहर निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कृष्णा कॉलोनी में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहर के प्रभाव से एक महिला की मौत हो गई। मृतका हरिद्वार की रहने वाली थी और तीन साल पहले कृष्णा कॉलोनी में किराये पर रहे युवक से शादी की थी। घटना की सूचना पाकर एएसपी अजीत सिंह शेखावत, डीएसपी रामभज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतका के पति तथा सास से पूछताछ की। फिलहाल मृतका के मायका पक्ष के ठौर-ठिकाने का कोई पता नहीं लगा है। शहर थाना पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से गांव रायचंदवाला निवासी नाथीराम कृष्णा कॉलोनी में अपनी मां बाला और पत्नी रितु के साथ किराये के मकान में रहता है। नाथीराम मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रितु निजी कार्यालयों में सफाई का काम करती थी। 32 वर्षीय रितु ने शनिवार देर शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके चलते उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितु दोपहर को घर लौटी थी और उसने खाना भी खाया था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों के चलते रितु ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतका की सास बाला ने बताया कि नाथीराम की शादी लगभग तीन साल पहले रितु के साथ हुई थी। रितु हरिद्वार की रहने वाली थी, बिचौलिए की मार्फत उसे लगभग तीन साल पहले हरिद्वार के ज्वालापुर अनाथ आश्रम से शादी करके लाया गया था। इसके बाद रितु के माता-पिता से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ। न ही रितु अपने मायके गई। शादीशुदा जिंदगी में रितु से कोई संतान भी पैदा नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रितु के मायका पक्ष के बारे में जानकारी जुटाते रहे, लेकिन मृतका की सास तथा पति ने रितु के माता-पिता का नाम तथा उसके स्थायी रिहायश के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से साफ मना किया। रविवार सुबह शहर थाना पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच की जाएगी
डीएसपी रामभज ने बताया डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि महिला की मौत जहर के प्रभाव से हुई है। मामला संदिग्ध है। मायका पक्ष के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल मायका पक्ष का पता लगाया जा रहा है। पुलिस जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed